!-- Google Fonts -->

बिना मास्क के घूम रहे भाजपा के पूर्व विधायक को यमराज ने पकड़ा, नपाध्यक्ष ने हाथ जोड़कर चीन जाने की प्रार्थना की

शहर के मुख्य चौराहों और मुख्य सड़कों पर रविवार की सुबह यमराज, चित्रगुप्त और यमदूत नजर आए। उनके साथ कोरोना वायरस नाम का राक्षस भी था। यमराज की आज्ञा पाते ही कोरोना बिना मास्क वाले लोगों के पीछे पड़ने लगता था, तो वहीं सामाजिक कार्यकर्ता उन लोगों को मास्क पहना रहे थे। यमराज ने यहां बिना मास्क लगाकर घूम रहे भाजपा के पूर्व विधायक को पकड़ लिया। यमराज को देखते ही पूर्व विधायक दौड़ लगाने लगे।

पहला दृश्य: जो घरों से बाहर बे-वजह घूम रहे थे, उन्हें यमराज अपने साथ ले गए। दूसरे दृश्य में लोग समझ गए तो घरों से बाहर नहीं निकले तो यमराज को खाली हाथ लौटना पड़ा। फिर कुछ देर बाद सभी अपने घर लौट गए।

दरअसल, यह चारों ही पात्र लोगों को कोरोना वायरस के प्रकोप बचाने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दे रहे थे। इस दौरान माधवगंज चौक पर भाजपा के पूर्व विधायक कल्याण सिंह बिना मास्क लगाए नजर आए तो यमराज ने उन्हें पकड़ लिया और साथ चलने कहा। अभिनय कर रहे सदस्यों ने उन्हें भी मास्क लगाने का आग्रह किया तो रुमाल बांधकर वहां से चले गए। फिर यमराज का मुकाबला नपाध्यक्ष मुकेश टंडन से हो गया। टंडन ने हाथ जोड़कर प्रार्थना की कि महाराज आप तो कोरोना को लेकर चीन चले जाओ।

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए नुक्कड़ नाटक का शहर में कई जगह आयोजन किया गया।

पात्रों का परिचय

  • यमराज: रामलीला समिति सदस्य पं नारायणप्रसाद शर्मा
  • यमदूत: प्रशांत रघुवंशी
  • कोरोना वायरस : पं भूपेंद्र पाठक
  • चित्रगुप्त: सूधिर सिंह जैन
रामलीला समिती के सदस्यों शहर में करीब दो घंटे तक नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन कर लोगों को जागरुक किया।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पूर्व विधायक कल्याण सिंह को यमराज ने बिना मास्क के पकड़ा। 


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YviDBW
via IFTTT