!-- Google Fonts -->

विधायक, उनके बेटे समेत तीन प्री-पॉजिटिव

बड़नगर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब बड़नगर में एक विधायक, उनका 23 साल का बेटा और एक महिला की रिपोर्ट प्री पॉजिटिव पाई गई है। जबकि पांच लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। कस्बे में पॉजिटिव लोगों की संख्या 34 हो गई है।
डॉ देवेंद्र स्वामी ने बताया कि शहर में सोमवार को 5 पॉजिटिव और तीन प्री पॉजिटव की रिपोर्ट आई है। जो प्री पॉजिटिव आए हैं उनमें विधायक और उनका बेटा शामिल है। एक महिला थाने के पीछे रहती है। विधायक और उनका बेटा इंदौर इलाज के लिए चले गए हैं। जो पांच लोग पॉजिटिव पाए गए हैं उनमें 58 वर्षीय महिला वेद परिवार से है। कोरोना पॉजिटिव मरीजों को उज्जैन आरडी गार्डी अस्पताल इलाज के लिए से रवाना कर दिया गया है। वेद परिवार के अब 24 सदस्य कोरोना संक्रमित हो गए है। वेद परिवार की एक महिला और वेद व डाॅ. गुप्ता के संपर्क में आए अन्य 4 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
प्रशासन द्वारा शहर के मध्य गांधी चौक, गणेश घाट मार्ग सहित अन्य क्षेत्रों को कंटेनमेंट एरिया घोषित कर इन क्षेत्रों को सैनिटाइज्ड कर सील कर दिया गया। साथ ही इस क्षेत्र में रहने वाले 45 परिवारों के करीब 500 सदस्यों की स्क्रीनिंग स्वास्थ्य विभाग की 5 सदस्यीय टीम ने की। पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने वाले अन्य लोगों की सूची तैयार की जा रही है, ताकि उन्हें क्वारेंटाइन किया जा सके। एसडीएम एकता जायसवाल के अनुसार घरों व अन्य आइसोलेशन केंद्रों पर करीब 206 लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है। सोमवार को 40 लोगों के कोरोना सैंपलिंग किए गए।

विधायक बोले -मैं ठीक, आरडी-गार्डी की रिपोर्ट पर भरोसा नहीं
विधायक ने भास्कर से कहा, मैं ठीक हूं। इस समय इंदौर के अस्पताल में सभी टेस्ट कराए हैं। रिपोर्ट सामान्य आई है। किसी तरह की कोई बीमारी नहीं है। मुझे आरडी गार्डी की रिपोर्ट पर भरोसा नहीं है। छह दिन पहले मेरे बड़े बेटे और भतीजे की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। अब मेरी और छोटे बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव दी गई है। केवल नाम भेजा गया है। कोई कागज नहीं दिए गए। कमलनाथजी, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के फोन आए थे। सभी को कहा, आरडी गार्डी की जगह अहमदाबाद में जांच होनी चाहिए। आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्था है। मरीजों के साथ धोखा हो रहा है।

इधर, राहत भरी खबर, 7 की रिपोर्ट निगेटिव
बड़नगर वेद परिवार के कोरोना पॉजिटिव सदस्यों का उपचार इंदौर में विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राहत भरी खबर यह है कि उनमें से 7 सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Three pre-positives including MLA, his son


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xEkaKY
via IFTTT