!-- Google Fonts -->

कोरोना महामारी को समाप्त करने के लिए विश्व कल्याण यज्ञ


कोरोना महामारी से रक्षा और विश्व कल्याण के लिए आर्य समाज के कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर परिवार के साथ विश्व कल्याण यज्ञ किया गया। आर्यवीर दल जिला संयोजक प्रतापसिंह आर्य बोलखेड़ा नाऊ ने बताया कि सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा दिल्ली एवं सार्वदेशिक आर्यवीर दल युवा संगठन के आह्वान पर विश्व के समस्त आर्यजनों ने कोरोना महामारी को समाप्त करने के लिए प्रशासन द्वारा निर्धारित लाॅकडाउन के नियमों का पालन करते हुए अपने घर पर परिवार के साथ विश्व कल्याण यज्ञ किया गया। इसमें महिदपुर तहसील के ग्राम बोलखेड़ानाउ, कछालिया देव, रबदानिया, मकला, कछालिया चांद, लालगढ़, खेड़ा मकला, कानाखेडी, पाताखेड़ी, लाडनपुर कुमारिया, कुंड़ीखेड़ा, जोड़मालक्खा, सिमरोल आदि सभी ग्रामों के 40 युवाओं ने अपने अपने घरों पर परिवार के साथ यज्ञ किया।