आज लगातार तीसरे दिन पेट्रोल की कीमतों में इजाफा हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल 17 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 80.90 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। हालांकि डीजल की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इससे पहले रविवार को भी पेट्रोल की कीमत में 14 और सोमवार को 15 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। 3 दिनों में राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 47 पैसे बढ़ गई है।
डेढ़ महीने से नहीं बढ़े थे पेट्रोल के दाम
रविवार यानी 16 अगस्त से पहले पेट्रोल के दामों में 29 जून को बढ़ोतरी हुई थी। वहीं रविवार से पहले पिछले 15 दिनों से पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं आया था। यानी पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर थे। डीजल के दाम में आज लगातार 18 वां दिन है, जिसमें कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।
प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
| शहर का नाम | पेट्रोल/रुपए लीटर | डीजल/रुपए लीटर |
| दिल्ली | 80.90 | 73.56 |
| मुंबई | 87.58 | 80.11 |
| चेन्नई | 83.99 | 78.86 |
| कोलकाता | 82.43 | 77.06 |
| इंदौर | 88.63 | 81.38 |
| भोपाल | 88.59 |
81.32 |
| जयपुर | 88.03 | 82.62 |
| पटना | 83.60 | 78.72 |
रोजाना सुबह 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2E94zpF