सीमा पर पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जम्मू-कश्मीर के पुंछ के गुलपुर सेक्टर में पाकिस्तान ने शुक्रवार को सीजफायर का उल्लंघन किया।न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पाकिस्तान ने शुक्रवार को रात 9 बजकर 20 मिनट पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।
पुंछ के डिप्टी कमिश्नर राहुल यादव ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से किए गए सीजफायर उल्लंघन में 3 नागरिकों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया।
इस साल सीजफायर वॉयलेशन में बढ़ोतरी
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इस साल पाकिस्तान की ओर से सीजफायर वॉयलेशन के मामले तेजी से बढ़े हैं। केवल जून में ही पाकिस्तान ने 411 बार उल्लंघन किया है। इस साल 2300 बार सीजफायर वॉयलेशन किया गया। पिछले साल इनकी संख्या 3168 और 2018 में 1629 थी।
2020 में संघर्ष विराम उल्लंघन
जनवरी-367
फरवरी-366
मार्च-411
अप्रैल-387
मई-382
जून-114
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jhusU3