!-- Google Fonts -->

लॉकडाउन के कारण अटका रेलवे अंडर पास निर्माण, बारिश तक काम पूरा होने की उम्मीद

शहर में रेलवे के दो अंडरपास का काम लॉकडाउन के कारण अटक गया है। दोनों अंडर पास शहर में छोटे वाहनों के ट्रैफिक के लिए बनाए जा रहे हैं। रेलवे आदमगढ़ और रसूलिया रेलवे डबल फाटक के पास अंडर पास बना रही है। आदमगढ़ अंडर पास होशंगाबाद डिवीजन में आता है, वहीं रेलवे डबल फाटक के पास बनाए जा रहे अंडर पास इटारसी डिवीजन में आता है। दोनों का काम अधूरा पड़ा है। बारिश बाद काम पूरा होने की संभावना है। रेलवे जनसंपर्क अधिकारी आईए सिद्धिकी ने बताया कि लॉकडाउन के बाद ही किसी भी प्रकार के कार्य किए जाएंगे।

  • ग्वालटोली को सतरास्ते से जोड़ने वाला अंडरपास लॉकडाउन के दौरान तो बंद है लेकिन आम दिनों यहां भी वाहनों का काफी दबाव रहता है। अंडरपास के नीचे अक्सर पानी भरा रहता है। पानी के कारण दोपहिया वाहन चालक परेशान होते हैं।
  • आदमगढ़ में बन रहे अंडर पास की गैरिज लाइन की ओर आधी सड़क बनी है। पहले लोहा नहीं होने के कारण यह काम रुक गया था। लोहा आने के बाद काम शुरू हुआ। वहीं आदमगढ़ की ओर नाला बनाने का काम चल रहा था, लेकिन 22 मार्च को लॉकडाउन के बाद काम बंद हो गया।
  • रसूलिया रेलवे डबल फाटक पर फ्लाई ओवर बनाया जा रहा है, लेकिन छोटे वाहनों के निकलने के लिए एक अंडर पास निर्माण चल रहा था जो अब बंद पड़ा है। निर्माण कंपनी के प्रबोध पासी ने बताया 22 मार्च को अनुमति मिली थी 24-25 मार्च को गर्डर और क्रेन आनी थी। अब काम बंद है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Construction of railway under pass stuck due to lockdown, expected to be completed till rain


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3c92plS
via IFTTT