
लॉकडाउन फेज तीन में राज्य सरकार ने मुंबई और पुणे को छोड़कर पूरे महाराष्ट्र में शराब की दुकानें खोलने का निर्णय लिया है। पुणे और मुंबई में प्राइवेट ऑफिस और उद्योग भी पूरी तरह बंद रहेंगे। सरकारी दफ्तरों में सिर्फ 33 फीसदी कर्मचारी काम करेंगे। जिन इमारतों, गलियों यामोहल्लों में संक्रमित हैं, उन्हें सील कर दिया गया है। इन्हें कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। राज्य के अन्य जिलों में कहां और क्या छूट मिलेगी, ये वहां के कलेक्टर तय करेंगे।

शराब की दुकान खोलने का विरोध
औरंगाबाद से एआईएमआईएम सांसद इम्तियाज जलील ने शराब की दुकानें खोलने का विरोध किया है। उन्होंने कहा, “औरंगाबाद में अगर शराब की दुकानें खोली गई तो हम इन दुकानों को बंद कर देगें। यह शराब बेचने औरर समस्याएं पैदा करने का समय नहीं है।”

पुणे-मुंबई में पूरी तरह बंद रहेंगे उद्योग और प्राइवेट ऑफिस
राज्य के 14 जिले रेड जोन में हैं। इसमें शामिल एमएमआर (मुंबई) रीजन, पीएमआर (पुणे) रीजन, पिंपरी चिंचवड़ और मालेगांव महानगरपालिका क्षेत्र में उद्योग शुरू नहीं हो सकेंगे। प्राईवेट ऑफिसपूरी तरह बंद रहेंगे। सरकारी दफ्तरों में 33 प्रतिशत कर्मचारी काम करेंगे। ग्रीन और ऑरेंज जोन में आने वाले निजी दफ्तरों को 100 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम करने की इजाजत दी गई है।
अब तक 548 लोगों की मौत
रविवार को संक्रमण के 678 नए मामले आए।। कुल आंकड़ा 12 हजार 974 हो गया। 24 घंटे में 27 और लोगों की मौत हुई है। कुल संख्या 548 हो गई। 2,115 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

लॉकडाउन में 3.0 यह बदलाव
मुंबई में कई कंटेनमेंट जोन होने के कारण यहां ससे दूसरे राज्यों के लिए फिलहाल कोई ट्रेन नहीं चलाईजाएगी। इलेक्ट्रॉनिक, मोबाइल, स्टेशनरी, कपड़े, चप्पल-जूते और शराब सहित अन्य सामान की दुकानें खोली जा सकेंगी। एक लेन में सिर्फ पांच दुकानों को खोलने की अनुमति होगी। ये पांच दुकानें जरूरी चीजों के अलावा होंगी।
ई-कॉमर्स को इजाजत
रेड जोन में कंटेंटमेंट एरिया को छोड़कर बाकी सभी जोन में ई-कॉमर्स कंपनियों को जरूरी चीजों की डिलीवरी करने की इजाजत दी गई है। शॉपिंग मॉल, शॉपिंग कॉम्पलेक्स, होटल, रेस्टोरेंट और सलून/ पार्लर खोलने नहीं खुलेेंगे। जिन रेड जोन में निर्माण कार्य को इजाजत दी गई है। उनमें निर्माण मजदूरों को उनकी साइट पर ही रहने की व्यवस्था करनी होगी।
चीन की तर्ज पर बांद्रा में 1000 बेड के हॉस्पिटल का निर्माण
मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स में चीन की तर्ज पर 1000 बेड वाला कोविड-19 अस्पताल बनाने का काम शुरू हो गया है। राज्य सरकार का दावा है कि अस्पताल महज 15 दिन में तैयार कर लिया जाएगा। यह अस्पताल सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, जो कोविड-19 के इलाज के लिए जरूरी हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3b2zy16